{"_id":"671a86b2f3f65ccdec06b50b","slug":"on-receiving-information-gangsters-opened-fire-on-the-police-who-went-to-raid-two-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1003-108682-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सूचना मिलने पर दबिश देने गई पुलिस पर गैंगस्टरों ने चलाईं गोलियां, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सूचना मिलने पर दबिश देने गई पुलिस पर गैंगस्टरों ने चलाईं गोलियां, दो काबू
Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर को लगी गोली, गंभीर
पकड़े गए आरोपियों से हथियार भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कुछ दिन पहले सोडा कारोबारी जसदीप सिंह निवासी सुंदर नगर के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले दो गैंगस्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गई तो आगे से गैंगस्टरों ने हमला कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। यह वारदात वीरवार सुबह करीब पांच बजे की है। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई और इस दौरान एक गैंगस्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया और घेरा डालकर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों का नाम रेशम सिंह उर्फ बाऊ निवासी गांव झब्बाल व गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव बुग्गा तरनतारन है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्तौल 9 एमएम गलॉक के साथ 4 कारतूस 9 एमएम और एक पिस्तौल .32 बोर के साथ 4 कारतूस .32 बोर और खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 19 अक्तूबर को जसदीप सिंह के बयान पर केस दर्ज किया था। उसके बाद से ही आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। वीरवार सुबह उक्त दोनों आरोपियों के कोट मित सिंह तरनतारन रोड पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी रेशम सिंह उर्फ बाऊ और गुरविंदर सिंह ने पुलिस टीमों पर गोलियां चलाईं और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और रेशम सिंह उर्फ बाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों रेशम सिंह उर्फ बाऊ और गुरविंदर सिंह का आपराधिक इतिहास भी है, आर्म्स एक्ट और डकैती के मामले दर्ज हैं। सीपी भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के बीच संबंधों की जांच और इनके अन्य साथियों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है। इन आरोपियों को अन्य साथियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- फोटो-- -3, 4, 5, 7

- फोटो