फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   No information was found about Man accused of sacrilege attempt at Amritsar

अमृतसर: मारे गए युवक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने जारी किया नंबर, कहा- सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

Mon, 20 Dec 2021 06:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 06:02 PM IST
सार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश के आरोपी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अब पुलिस ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से सहयोग मांगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

विज्ञापन
No information was found about Man accused of sacrilege attempt at Amritsar
मारे गए युवक के बारे में नहीं मिली कोई जानकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में 18 दिसंबर को हो रहे रहरास के पाठ के दौरान बेअदबी करने की नीयत से जंगला लांघकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के निकट पहुंचने वाले युवक की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने अपना और डीसीपी (कानून-व्यवस्था) का मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले बेअदबी के प्रयास में मारे गए युवक की पहचान के लिए शहर के करीब आधे हिस्से के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस दौरान पुलिस ने शहर के होटल मालिकों और सराय मालिकों से संपर्क साधकर युवक की फोटो दिखा उसके एड्रेस व अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. गिल ने मृतक की तस्वीर जारी की और लोगों से जानकारी मांगी है। युवक कांपलेक्स के सीसीटीवी कैमरों ने कैद हुआ था। पुलिस ने यही फोटो जारी की है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की पहचान और उसके परिवार के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी की फोटो को आम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गिल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी ने उसे कहीं देखा हो या कोई उसके बारे में किसी भी तरह की जानकारी रखता है तो वह उनके मोबाइल नंबर 97811-30101 और 99157-01100 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा डीसीपी (कानून व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल के मोबाइल नंबर 95524-00001 और एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह के मोबाइल नंबर 98760-19099 पर संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed