फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman police personnel arrested with drugs in Bathinda

चिट्टे की शौकीन महिला मुलाजिम: ड्रग्स के साथ महिला पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नशा लेकर थार में घूम रही थी

Wed, 02 Apr 2025 09:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 09:37 PM IST
सार

पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं पंजाब पुलिस की महिला कर्मी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुई है। महिला कर्मी थार में नशा लेकर घूम रही थी। उसे एसटीएफ ने दबोचा है। 

विज्ञापन
Woman police personnel arrested with drugs in Bathinda
महिला पुलिस कर्मी की थार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में पुलिस विभाग की महिला मुलाजिम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुई है। एक तरफ जहां पुलिस युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस विभाग के कर्मी नशे के साथ पकड़े जाने से चर्चा का माहौल गर्म है।  

विज्ञापन


बठिंडा की पुलिस लाइन में तैनात महिला पुलिस कर्मी को एसटीएफ ने 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस संबंधी कोई भी पुलिस अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा। वहीं सूत्र बताते हैं कि एसटीएफ ने महिला कर्मी को जिस नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है, वो चिट्टा या हेरोइन में से एक है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि महिला पुलिस कर्मी पिछले काफी समय से एसटीएफ के निशाने पर थी। पिछले कई दिनों से एसटीएफ की टीम उक्त महिला पुलिस मुलाजिम पर नजर रखे हुए थी। बुधवार को जब महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन से बाहर निकली तो उसके पीछे ही एसटीएफ की टीम लग गई थी, क्योंकि एसटीएफ की टीम के पास पुख्ता सूचना थी कि उक्त महिला पुलिस कर्मी के पास थार में नशीला पदार्थ रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जब महिला पुलिस कर्मी अपनी थार जीप पर बादल रोड वाला पुल उतरी तो टीम ने उसे रोक लिया। उसकी गाड़ी की तलाशी लेने पर करीब 17 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जब महिला पुलिस कर्मी को रोका गया तो उसने अपने बचाव के लिए अपने आकाओं को भी फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त महिला पुलिस कर्मी और उसकी थार को भी कब्जे में लेकर एक पुलिस चौकी में ले गई।


उक्त पूरे मामले संबंधी जब जिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत करके पुष्टि करवाने का प्रयास किया गया तो इस संबंधी किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed