फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Singh Sidhu said only Congress defeats Congress

पंजाब चुनाव: सिद्धू बोले- कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती

Tue, 18 Jan 2022 02:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 02:22 AM IST
सार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केजरीवाल को उन्होंने प्रवासी पक्षी तक कह दिया। जल्द ही सिद्धू पंजाब मॉडल का दूसरा हिस्सा जनता के सामने पेश करेंगे।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said only Congress defeats Congress
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस को कोई भी नहीं हरा सकता। कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती है। यह बात नवजोत सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के लिए एक होने की अपील की और कहा कि वे अगले दो दिनों में पंजाब मॉडल के दूसरे हिस्से का खुलासा करेंगे। सिद्धू ने यह बात सोमवार को बसपा के जिला प्रधान तरसेम सिंह भोला को उनके 50 से ज्यादा समर्थक के साथ पार्टी में शामिल करने के बाद कही। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में आशू बांगड़ को पार्टी में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमृतसर देहात प्रधान भगवंत सिंह सच्चर को पार्टी में शामिल करवा लिया गया है। वे अपने 13 सूत्रीय प्रोग्राम को हाईकमान को देकर आए हैं, जिसे कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच लाख लोगों को शहरी रोजगार गारंटी मिशन के तहत रोजगार देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवासी पक्षी और राजनीतिक पर्यटक बताया। सिद्धू ने कहा कि वे पहले अपनी दिल्ली तो संभाल लें। कांग्रेस के सत्ता में आने पर ई-गवर्नेस सिस्टम लागू कर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। अभी तो तहसील, थाने या निगम के दफ्तर में लोगों को सर्टिफिकेट हासिल करने में धक्के खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनने पर ई-पोर्टल लागू किया जाएगा और इस संबंध में राहुल गांधी से उनकी बात हो चुकी है। जरुरतमंद महिलाओं को दो हजार रुपये प्रति माह और आठ सिलिंडर दिए जाएंगे। लड़कियों के 5वीं पास करने पर पांच हजार रुपये, 8वीं पास करने पर 10 हजार रुपये और 10वीं पास करने पर 15 हजार रुपये और टेबलेट दिया जाएगा।

महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने के लिए शिक्षा नीति में बदलाव भी किया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में 23 कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। जहां से कोर्स करने के बाद उम्मीद्वार को दो लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा।


सरकारिया और बाजवा पहुंचे सच्चर के घर
अमृतसर देहात कांग्रेस के जिला प्रधान भगवंतपाल सिंह सच्चर के रविवार को भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को कांग्रेस के मंत्री सुखजिंदर सिंह सरकारिया और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा उनके घर मनाने पहुंचे। उन्होंने सुबह का भूला शाम को घर लौटे तो उसे भूला नहीं कहते तो सच्चर ने अपने घर लौटने का फैसला कर लिया और पार्टी बदलने के 24 घंटे बाद सच्चर भाजपा को छोड़ वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed