फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Narayan Chaura accused of attacking Sukhbir badal on police remand for three days

Sukhbir Badal Attack:आतंकी नारायण चौड़ा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, कोर्ट में मिठाई लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2024 06:57 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को वीरवार शाम को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Narayan Chaura accused of attacking Sukhbir badal on police remand for three days
आरोपी को कोर्ट में पेश करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को वीरवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी तो कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस की ओर से अदालत में दलील दी गई कि आतंकी चौड़ा से पूछताछ के लिए सात दिन रिमांड चाहिए। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। पुलिस की तरफ से आरोपी चौड़ा के घर पर भी रेड की गई और वहां से काफी सामान भी कब्जे में लिया है। इस संबंधी चौड़ा के परिवार वालों ने अदालत में एक एप्लीकेशन फाइल की है। इसके अलावा चौड़ा के परिवार का कहना है कि पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर की कापी भी उन्हें नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

मिठाई लेकर पहुंची महिला गिरफ्तार

इसके अलावा वीरवार को जब आरोपी चौड़ा को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो वहां पर एक महिला पहुंची। महिला के हाथों में मिठाई का डिब्बा था और वह चौड़ा का मुंह मीठा करवाने के लिए आई थी। महिला ने आते ही कहा कि चौड़ा ने जो काम किया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय है और इसलिए वह उसका मुंह मीठा करवाने आई है। इसके बाद उक्त महिला को भी पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मजीठिया ने पुलिस पर लगाया आरोप
उधर, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा के साथ हरिमंदिर साहिब परिसर बाहर एक दिन पहले पुलिस के एक एसपी हरपाल सिंह ने मुलाकात की है। उन्होंने एसजीपीसी की ओर से जारी एक सीसीटीवी फुटेज को लेकर दावा किया है कि चौड़ा पिछले तीन दिनों से हरिमंदिर साहिब परिसर व आसपास के घूम रहा था। इस दौरान एसपी हरपाल सिंह ने चौड़ा से घटना के एक दिन पहले हाथ मिलाया था, जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने मांग की है यह जांच होनी चाहिए कि क्या पुलिस ने ही इस हमले की कोई साजिश तो नहीं रची। इस सारे मामले की जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed