{"_id":"632209489a6c76670a06a7b9","slug":"murder-case-registered-against-seven-youths-who-killed-handicaped-youth-gurdaspur-news-pkl462409046","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवक की हत्या करने वाले सात युवकों पर कत्ल का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवक की हत्या करने वाले सात युवकों पर कत्ल का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक की 8 अगस्त को संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर 7 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में नामजद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नही हुई है।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह निवासी बैंक कॉलोनी बटाला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका 28 वर्ष का बेटा रविंदर सिंह दिव्यांग था और सिर्फ अपने ट्राई-साइकिल पर ही चलता-फिरता था। उसका बेटा 8 अगस्त को सुबह से घर से गायब था। उसकी बहुत तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। 8 अगस्त की रात को उसे पता चला कि उनके बेटे रविंदर सिंह बटाला का फोकल प्वांइट के ग्राउंड में शव पड़ा है।
एसएचओ ने बताया कि संदिग्ध रूप में हुई मौत के कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस समय 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया था। मगर जब बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो इस बात का खुलासा हुआ है कि युवक के सिर में गहरी चोटें लगने से उसकी मौत हुई है। एसएचओ ने बताया कि वहीं शिकायतकर्ता पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि उसको शक है कि रंजिशन उनके बेटे रविंदर सिंह की हत्या सनी, काली, बुग्गा उर्फ चीनी, भिंडी, भिंडी का भाई, साजन सभी निवासी बैंक कॉलोनी बटाला और औला निवासी गांव धीर ने ही की है क्योंकि कुछ दिन पहले उनके बेटे रविंदर सिंह के साथ उक्त आरोपियों का झगड़ा हुआ था। बाद में उक्त दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि उक्त 7 आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन बटाला में हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।