{"_id":"2c347acce91aa22a98aa97c050dd737c","slug":"muktsar-canter-bike-accident-ex-armyman-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर व बाइक की टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर व बाइक की टक्कर, पूर्व सैनिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 15 Nov 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रूपाणा के पास कैंटर व बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
गांव भंगचड़ी निवासी पूर्व सैनिक मक्खन सिंह (65) रविवार को करीब एक बजे मोटरसाइकिल से मुुक्तसर की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान मुक्तसर से मलोट जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मक्खन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
चक्क दूूहेवाला चौकी पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, शनिवार शाम को करीब पांच बजे कचहरी के सामने गलत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी।
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। मोनू शर्मा, चंद सिंह मुंशी और मेजर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली हुस्नर चौक से मलोट की तरफ जा रही थी।
पीछे से आ रहा ट्रक चालक जब ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस करने लगा तो सामने से गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से ट्रक टकरा गया। बाद में मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली के नीचे जा घुसी।
विज्ञापन
इस हादसे में बाइक सवार कुलबंत सिंह निवासी मुदकी (फिरोजपुर) घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां से मुक्तसर रेफर कर दिया गया है।