फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mother killed her son with her lover in Gurdaspur

24 घंटों के अंदर गुरदासपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

Mon, 24 May 2021 07:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mother killed her son with her lover in Gurdaspur
गुरदासपुर। अपने प्यार के बीच बेटे को रोड़ा बनाते देख एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका कत्ल कर दिया। ममता का कत्ल करने वाली मां ने हद तब कर दी जब उसने बेटे की हत्या कर उसकी लाश खेतों के बाहर ड्रेन के पास जला दी। इस हत्या के 24 घंटे बाद ही गुरदासपुर पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को काबू कर लिया। पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए मां तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर एक अज्ञात के खिलाफ थाना काहनूवान में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव झंडा लुभाना के निवासी त्रिलोचन सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि उसके खेतों के पास से गुजरती छोटी ड्रेन पुल के नीचे उसे एक आधी जली हुई लाश मिली है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ नानक सिंह ने डीएसपी (डी) राजेश कक्कड़ की निगरानी में मुख्य थाना प्रभारी काहनूवान एवं भैणी मिआं खां तथा सीआईए स्टाफ सहित एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने इस संबंधी प्रेसवार्ता में बताया कि अज्ञात शव की पहचान रणदीप सिंह उर्फ बॉबी (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बलवंडा के रुप में हुई है। मामले की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक की माता रूपिंदर कौर के सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी चक्क शरीफ के साथ पिछले छह माह से अवैध संबंध थे। रूपिंदर कौर ने ही सुखविंदर सिंह व उसके दोस्त गुरजीत सिंह के साथ मिल कर रणदीप सिंह का कत्ल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने से पहले रणदीप सिंह को उसकी मां नींद की दवाएं खिलाई और नशे की हालत में ही आरोपियों ने बेरहमी के साथ रणदीप सिंह के सिर पर हथोड़ी व तेज चाकू से वार कर हत्या कर दी। कत्ल को छिपाने के लिए तीनों आरोपियों ने मिल कर शव को गांव के खेतों के पास से निकलने वाली ड्रेन में फेंक कर जला दिया।
अपने ही बेटे का शव पहचानने से आरोपी मां ने किया इंकार
गांव में रणदीप सिंह के गुम होने की खबर आग की तरह फैली थी। जैसे ही थाना काहनूवान के प्रभारी आरोपी रूपिंदर कौर के पास गए, तो उन्होंने कहा कि ड्रेन से एक युवक की लाश मिली है। मृतक देह की शिनाख्त के लिए जब रूपिंदर कौर को उसी के बेटे की लाश दिखाई गई, तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया।
विवाहित था मृतक रणदीप सिंह
मृतक रणदीप सिंह शादीशुदा था। उसकी पत्नी विदेश में थी। जबकि एक भाई फौज में नौकरी करता है। पिता भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर अब एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रुप में काम कर रहा है।

मृतक युवक के खाते से निकाले थे पांच लाख रुपये
मृतक रणदीप सिंह के खाते में पांच लाख रुपये थे। वह अपनी पत्नी के पास कनाडा जाना चाहता था। इस दौरान मां इतनी शातिर थी कि उसने अपने बेटे को अपनी बातों में बहला फुसलाकर पांच लाख रुपये भी अपने खाते में डलवा लिये थे। इतना ही नहीं पैसे खाते में आने के बाद आरोपी महिला अपने बेटे से नफरत करने लगी, क्योंकि वह बेटे की मौजूदगी में अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने रणदीप को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। मारने के बाद उसे गाड़ी में डालकर ड्रेन में फेंक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed