फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Missing Posters Of Navjot Singh Sidhu Seen In Amritsar Of Punjab

पंजाब: अमृतसर में लगे नवजोत सिद्धू के लापता होने के पोस्टर, खोजने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Wed, 02 Jun 2021 09:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 09:02 PM IST
सार

धन-धन बाबा दीप सिंह लोक सेवा सोसायटी  के सदस्यों ने अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर लगाने वालों का कहना है कि कोरोना काल में भी सिद्धू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से दूरी बना रखी है। उन्होंने कहा कि सिद्धू को ढूंढकर लाने वाले को पचास हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Missing Posters Of Navjot Singh Sidhu Seen In Amritsar Of Punjab
सिद्धू की गुमशुदगी के पोस्टर लगे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन ने मंगलवार को शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए थे। अब बुधवार को वल्ला मंडी और जोड़ा फाटक के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के गुमशुदगी के पोस्टर लगे दिखे। धन-धन बाबा दीप सिंह लोक सेवा सोसायटी के अनिल वशिष्ट बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईस्ट हलके में ये पोस्टर लगाए। 

विज्ञापन


बंटी ने बताया कि कोरोना संकटकाल के दौरान लोग परेशान हैं और राशन के लिए तरसते रहे लेकिन पूर्व मंत्री व विधायक सिद्धू ने एक बार भी अपने विधानसभा क्षेत्र में आना मुनासिब नहीं समझा। रसूलपुकर कलर गांव को तो सिद्धू ने गोद ले रखा है लेकिन कभी लोगों का हाल नहीं जाना। 
विज्ञापन


सिद्धू अपनी जिम्मेदारी से भागे रहे हैं। सिद्धू अमृतसर पूर्व से विधायक बनने के बाद से ही गायब हैं। उन्होंने बताया कि सिद्धू को ढूंढ कर लाने वाले को पचास हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू को लोगों ने बहुत प्यार दिया। सिद्धू ने लोगों के प्यार की कदर नहीं की। 10 साल पहले सिद्धू सांसद थे और तब उन्होंने शहर में इसी तरह के पोस्टर लगाए थे, ताकि वे घर से बाहर निकल कर लोगों की समस्याएं सुनें लेकिन सिद्धू ने कभी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और आज एक बार फिर गुमशुदगी के पोस्टर लगाने पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed