फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Martyrdom Day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji will be celebrated on different dates in India and Pakistan.

Amritsar News: भारत–पाकिस्तान में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाएगा श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस

Sun, 23 Nov 2025 06:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom Day of Shri Guru Tegh Bahadur Ji will be celebrated on different dates in India and Pakistan.
-नानकशाही कैलेंडर विवाद के चलते भारत में 25 नवंबर, पाकिस्तान में 24 को होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नानकशाही कैलेंडर के विवाद के कारण इस वर्ष भारत और पाकिस्तान में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाएगा। भारत में 25 नवंबर और पाकिस्तान में 24 नवंबर को कार्यक्रम होगा। शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) संशोधित मूल नानक शाही कैलेंडर को अपनाती है जबकि पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मूल कैलेंडर को मानती है।



भारत में सबसे बड़ा आयोजन श्री आनंदपुर साहिब में हो रहा है। पंजाब सरकार, एसजीपीसी और विभिन्न धार्मिक संगठनों की ओर से तैयार किए गए इन कार्यक्रमों में कीर्तन दरबार, गुरमत विचार, नगर कीर्तन, लाइट एंड साउंड कार्यक्रम, ऐतिहासिक झांकियां और विशाल लंगर की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के डेरा लाहौर साहिब गुरुद्वारा में 24 नवंबर की सुबह अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इसके बाद कीर्तन और गुरमत समागम होगा। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम में पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अन्य देशों से भी संगत पहुंच रही है। गुरुद्वारे में सुरक्षा, ठहरने व लंगर सेवा की योजना पहले ही पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, अमृतसर में गुरु का महल में 25 नवंबर को दिनभर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह से शाम तक कीर्तन, कथा, अरदास और शबद कीर्तन का क्रम जारी रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बताया गया कि गुरु साहिब के जीवन, त्याग और मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर विशेष व्याख्यान रखे गए हैं। सिख संगत का कहना है कि तिथियों का अंतर केवल कैलेंडर मतभेद का परिणाम है जबकि शहादत का संदेश और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा सीमाओं से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed