{"_id":"672f1b45cd451915e80c3cee","slug":"man-entered-inside-by-climbing-the-wall-of-air-force-station-in-amritsar-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांद घुसा शख्स, आरोपी से मिली सेना की वर्दी, बार-बार बदल रहा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांद घुसा शख्स, आरोपी से मिली सेना की वर्दी, बार-बार बदल रहा बयान
Sat, 09 Nov 2024 01:51 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:51 PM IST
सार
अमृतसर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार सुबह एक अनजान व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर घुस आया। एयर फोर्ट के जवानों ने उसे दबोच लिया। आरोपी से सेना की वर्दी भी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति एयरपोर्ट स्थित एयर फोर्स स्टेशन की दीवार फांदकर अंदर घुस आया है। घटना शनिवार सुबह की है। व्यक्ति के अंदर घुसते ही एयर फोर्स के जवान तुरंत सक्रिय हो गए और उसे पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स से सेना की वर्दी भी मिली है।
व्यक्ति का नाम तनवीर आलम है और बिहार के किशनगंज इलाके का रहने वाला है। पकड़े गए इस व्यक्ति से भारतीय सेना की वर्दी की जर्सी भी मिली है, जिस पर सूबेदार रैंक लिखा हुआ है।
अभी तक की गई जांच में एयरफोर्स अधिकारियों के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति लगातार अपने बयान बदल रहा था। उसका कहना था कि करीब 20 दिन पहले वह किशनगंज से गाड़ी पड़कर मुंबई अपने जीजा अख्तर के पास गया था। दो दिन पहले मुंबई से वापस किशनगंज के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में कई जगह गाड़ियां बदलते हुए वह अमृतसर पहुंच गया। यहां रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बाहर से बस में बैठ गया और बस ने उसे एयरपोर्ट के करीब उतार दिया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास एक महिला ने उसे शराब ऑफर की जिसे पीने के बाद वह नशे में धुत हो गया और इसके बाद वह एयरफोर्स परिसर की दीवार के उसे पर कूद गया। शराब के नशे में धुत व्यक्ति जैसे ही एयर फोर्स की दीवार फांदकर अंदर घुसा तो जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एयरफोर्स अधिकारियों ने पकड़े गए व्यक्ति को थाना एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि अभी तक की जांच में पकड़े गए व्यक्ति संबंधी कुछ भी ऐसी जानकारी नहीं मिली है, जिससे उसका किसी आतंकी संगठन आदि से संबंध साबित होते हो। हालांकि फिर भी मामले की जांच की जा रही है और व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।