{"_id":"5dd2cc148ebc3e55061a92bb","slug":"man-committed-suicide-after-shooting-a-woman-at-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गोली मार आत्महत्या करने वाला निकला दूर का मामा, इस बात को लेकर की थी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को गोली मार आत्महत्या करने वाला निकला दूर का मामा, इस बात को लेकर की थी वारदात
Tue, 19 Nov 2019 12:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला के मोहल्ला चंद्र नगर में रविवार रात को महिला को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाला युवक रिश्ते में पीड़िता का दूर का मामा लगता था। सोमवार को थाना सिविल लाइन बटाला ने मामले में 174 की कार्रवाई की। मृतक पूर्व फौजी बताया जा रहा है। वहीं महिला रूपिंदर कौर गंभीर रूप से घायल है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि रूपिंदर कौर के माता-पिता नहीं है और वह तलाकशुदा है।
विज्ञापन
उसके बच्चे भी हैं। रुपिंदर कौर को गोली मारने वाला मेजर सिंह रिश्तेदारी में उसका मामा लगता था। रुपिंदर कौर के तलाक के बाद मेजर सिंह ही उसकी देख-रेख करता था। उसी ने रुपिंदर कौर को पार्लर खुलवाकर दिया था। रुपिंदर कौर ने मेजर सिंह को बिना बताए मंगनी कर ली थी। मेजर सिंह ने इसका विरोध किया और तैश में आकर रुपिंदर कौर को गोली मारने के बाद उसने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद मेजर को लगा कि रुपिंदर कौर मर गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है क्योंकि गोली चलाने वाला खुद ही मर गया था। बता दें कि रविवार रात को मोहल्ला चंद्र नगर की एक गली में किराए पर रह रही रुपिंदर कौर के घर मेजर सिंह आया और उसने रुपिंदर कौर को गोली मार दी और खुद को भी गोली मार ली थी। मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर का एक पिस्टल कब्जे में लिया था।
विज्ञापन