नाकाम मोहब्बत: प्रेम में रवि से बना 'रिया'... अब दोस्त शादी से मुकरा तो पुलिस से लगाई गुहार
पुतलीघर की रिया (पहले रवि) ने कैंटोनमेंट थाना की पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात अर्जुन नामक युवक से हुई थी। वह जागरणों में भजन गाने का काम करती थी, तभी उसकी आरोपी के साथ मुलाकात हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में दोस्त के साथ शादी करने के लिए युवक ने आठ महीने पहले लिंग परिवर्तन करवाया। लेकिन इसके बाद उसके दोस्त ने शादी से इनकार कर दिया। आहत युवक ने इसकी शिकायत कैंटोनमेंट थाना की पुलिस को दी। अब आरोपी प्रेमी फरार हो चुका है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुतलीघर की रिया (पहले रवि) ने कैंटोनमेंट थाना की पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात अर्जुन नामक युवक से हुई थी। वह जागरणों में भजन गाने का काम करती थी, तभी उसकी आरोपी के साथ मुलाकात हुई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले आरोपी अर्जुन ने उसे कहा कि अगर वह अपना लिंग बदल कर लड़की बन जाए तो वह उसके साथ शादी कर लेगा।
अर्जुन की जिंदगी में आई कोई ओर
पीड़ित रवि उर्फ रिया ने बताया कि वह आरोपी की बातों में आ गई और करीब आठ महीने पहले उन्होंने अर्जुन के कहने के मुताबिक एक डॉक्टर के पास जाकर अपना लिंग बदलवा लिया। इसके लिए भारी मुश्किलों से भी गुजरना पड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब आरोपी अर्जुन की जिंदगी में कोई अन्य प्रेमिका आ चुकी है और वह उससे बचने लगा है।
कहा- वंश आगे नहीं बढ़ा सकती
रिया ने बताया कि अर्जुन और उसकी प्रेमिका उसे कह रहे हैं कि वह उसका वंश आगे नहीं बढ़ा सकती, इसलिए अर्जुन उससे शादी नहीं कर सकता। वहीं दूसरी तरफ कैंटोनमेंट थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि इस तरह की एक शिकायत उनके पास आई है। पहले एक पक्ष की बात सुनी है। दूसरे पक्ष को भी बुलाया जाएगा। उनकी भी बात सुनी जाएगी। जांच प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।