{"_id":"68e540f833c3aca96d0df894","slug":"man-arrested-with-illegal-pistol-amritsar-news-c-59-1-asr1003-114563-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अवैध पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अवैध पिस्तौल सहित एक व्यक्ति काबू
Tue, 07 Oct 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ थाना घरिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी नेस्टा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस की टीम गश्त के दौरान टी-पॉइंट अटारी इलाके में मौजूद थी, तभी पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति अमृतपाल सिंह को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए।
इस संबंध में थाना घरिंडा में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।