फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Liquor kept in Jallianwala Bagh Express disguised as apple boxes, caught in Bihar

Amritsar News: जलियांवालाबाग एक्सप्रेस में सेब की पेटियां बताकर रखी शराब, बिहार में पकड़ी गईं

Wed, 14 Aug 2024 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 14 Aug 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Liquor kept in Jallianwala Bagh Express disguised as apple boxes, caught in Bihar
-जालंधर से एक व्यक्ति ने ट्रेन की पेंट्री कार में चढ़ाई, धनबाद स्टेशन पर उतारने को कहा था
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। अमृतसर से सियालदाह जा रही जलियांवालाबाग एक्सप्रेस (12380) की पेंट्री कार में जालंधर से एक व्यक्ति ने सेब की पेटियां रखने की बात कहकर शराब की पेटियां रखवा दीं। इसके बाद ट्रेन 4 राज्य व 4 बड़े रेलवे स्टेशन पार करके बिहार पहुंच गईं, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी को ट्रेन में शराब पड़े होने की भनक तक नहीं लगी। बिहार की सीमा में दाखिल होते ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से जीआरपी बिहार की एस्काॅर्ट पार्टी ने ट्रेन को चेक किया तो पेंट्री कार से दो पेटी शराब बरामद हुई।

जीआरपी के पूछने पर पेंट्री स्टाफ ने बताया कि कोच में पेटियां रखने की इजाजत ट्रेन के चीफ इंस्पेक्टर टिकट (सीआईटी) ने दी थी। इसके बाद जीआरपी ने सीआईटी को बुलाया। सेब की पेटियों से शराब की बोतलें बरामद होने की बात पता चलते ही सीआईटी के होश उड़ गए। ट्रेन के सीआईटी बिश्वाजीत आचार्य और डीएन पासवान ने बताया कि जालंधर सिटी स्टेशन पर किसी व्यक्ति ने एक सीएमआई का नाम लेते हुए सेब की 2 पेटियां बोलकर ट्रेन में रखवाई थीं।
विज्ञापन


उसने सीएमआई का आदेश बताते हुए पेटियों को धनबाद स्टेशन पर उतारने की बात कही थी। उसने कहा था सीएमआई का कोई परिचित धनबाद स्टेशन पर पेटियां उतारकर ले जाएगा, लेकिन ट्रेन के धनबाद पहुंचने से पहले ही एस्काॅर्ट पार्टी ने पेटियां खोलकर चेक कर लीं और पूरे मामले का खुलासा हो गया। सीआईटी बिश्वाजीत आचार्य ने बताया कि वह पेटियों में शराब रखे होने की बात से पूरी तरह से अनजान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed