फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   lifetime imprisonment, lifetime imprisonment in hoshiarpur, imprisonment in murder, amritsar

होशियारपुर में दोहरे हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद

Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
lifetime imprisonment, lifetime imprisonment in hoshiarpur,  imprisonment in murder, amritsar
जेल - फोटो : dummy picture
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीएस देयोल की अदालत ने पत्नी व साले की हत्या के नौ माह पुराने एक मामले में दोषी को उम्रकैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। इस संबंध में 11 जून 2015 को थाना मेहटियाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


शिकायत में ललिता निवासी झारखंड ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां व मामा ने गांव भूंगरनी में एक मकान ढहाने का ठेका लिया था और उससे मिले पैसे उन्होंने आपस में बांट लिए। उसने बताया था कि उसका पिता प्रेम प्रकाश उक्त रकम में से उसे भी पैसे देने की बात को लेकर उसकी मां व मामा से झगड़ता था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन उसका मामा, मां और पिता घर में सोए हुए थे जबकि वह अपने भाई के साथ छत पर सो रही थी। इस बीच उसे झगड़ने की आवाज सुनाई दी तो वह नीचे उतर आई। उसने देखा कि उसका पिता प्रेम प्रकाशे कुल्हाड़ी से उसके मामा पर वार कर रहा था जबकि उसकी मां उसे बचाने आई तो प्रेम प्रकाश ने उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद प्रेम प्रकाश वहां से फरार हो गया। ललिता ने गांव के सरपंच राजिंदर सिंह को घटना की जानकारी दी और सरपंच से सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने बुधवार को आरोपी प्रेम प्रकाश को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed