फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kartarpur Corridor: Waterlogging in Tent City In Dera Baba Nanak

उद्घाटन से पहले पंडालों और टेंट सिटी में जलभराव, पानी निकालने में जुटा प्रशासन

Fri, 08 Nov 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Nov 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Waterlogging in Tent City In Dera Baba Nanak
टेंट सिटी में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से पहले गुरुवार रात को डेरा बाबा नानक में हुई तेज बरसात से समारोहों के आयोजन के लिए बनाए गए पंडालों के बाहर पानी जमा हो गया।

विज्ञापन


संगत के लिए बनाई गई टेंट सिटी में भी पानी भर गया है। प्रशासन ने बुधवार शाम तक कॉरिडोर के उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं लेकिन गुरुवार रात को हुई भारी बरसात से रंग में भंग पड़ गया।
विज्ञापन


जहां टेंट सिटी और पंडाल बनाए गए थे, वहां मिट्टी बहुत ज्यादा चिकनी होने की वजह से काफी ज्यादा फिसलन बनी हुई है। प्रशासन शनिवार की तैयारियों के साथ-साथ पानी सुखाने में लगा है। पंडालों और टेंट सिटी में पानी सुखाने के लिए विभिन्न तरह के यंत्र लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जहां पानी थोड़ा गहरा है वहां जेसीबी से लाल मिट्टी डाली जा रही है। कलानौर-गुरदासपुर रोड पर बने तीनों पंडालों के बाहर बहुत पानी जमा है। इनमें एक पंडाल के बाहर पानी कम होने की वजह से धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। 

वहीं प्रशासन के निर्देशों के तहत शुक्रवार को सरकारी स्कूलों के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अपने अध्यापकों के साथ दूरबीन से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पहुंचे।

शनिवार को होने वाले समारोहों की तैयारियों को लेकर पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है। तैयारियों के बारे में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंडालों में जितना पानी जमा है, उसे सुखाने में कुछ समय लग सकता है। 

धार्मिक समारोह में कुछ दिक्कतें हो सकती है लेकिन शनिवार को बाबा नानक के दर्शनों में कोई रुकावट नहीं आएगी। मौसम साफ होने की वजह से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन और साफ हो रहे हैं। रंधावा ने कहा कि पानी की निकासी के लिए सभी संभव कार्य किए जा रहे हैं और शनिवार को सभी नानक नाम लेवा संगत का सपना पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed