{"_id":"5ec512a18ebc3e90731e6a82","slug":"kaithal-resident-deported-from-america-arrests-at-amritsar-airport-amritsar-news-pkl375662364","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः अमेरिका से डिपोर्ट होकर लाया कैथल निवासी गिरफ्तार, पुलिस रिकॉर्ड में भगौड़ा घोषित है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसरः अमेरिका से डिपोर्ट होकर लाया कैथल निवासी गिरफ्तार, पुलिस रिकॉर्ड में भगौड़ा घोषित है
Wed, 20 May 2020 05:15 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मंगलवार अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हरियाणा के कैथल निवासी नछत्तर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को एयरपोर्ट में तैनात इमिग्रेशन अधिकारी उसके दस्तावेजों की जांच कर रहे थे तो जानकारी मिली की इसके खिलाफ पटियाला के एक पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज है।
अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित किया है। इमिग्रेशन अधिकारी ने इस बारे में हवाई अड्डे के थाने में जानकारी दी। पुलिस ने नछत्तर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पटियाला के नागरिकों के साथ ही नछत्तर सिंह को पटियाला भेज दिया, ताकि पटियाला पुलिस इस भगोड़े को अरेस्ट कर कार्रवाई कर सके।
ट्रेवल एजेंटों के झांसे में आकर लाखों की राशि खर्च कर गैर कानूनी ढंग से अमेरिका गया नछत्तर सिंह वहां भी जेल में रहा है। वतन पहुंचने पर भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। एक मामले में भगोड़े चल रहे नछत्तर सिंह पटियाला पुलिस को कई वर्षों से वांछित था। सूत्रों ने बताया की इस मामले से बचने के लिए नछत्तर सिंह अमेरिका भागा था।