फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jallianwala Bagh's light and sound show closed due to technical glitches

तकनीकी खामियों के चलते जलियांवाला बाग का लाइट एंड साउंड शो बंद

Fri, 04 Mar 2022 09:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Jallianwala Bagh's light and sound show closed due to technical glitches
अमृतसर। जलियांवाला बाग में रोजाना सायं को चलने वाले लाइट एंड साउंड शो को तकनीकी खामियों के चलते बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जलियांवाला बाग का सैलानियों के लिए खोले जाने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। इसे लेकर सैलानियों की सुविधा के लिए बाग के बाहर गेट पर एक पोस्टर चस्पा दिया गया है। यह जानकारी जलियांवाला बाग के सुरक्षा अधिकारी रंजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन

जलियांवाला के साके को लेकर हिंदी और पंजाबी में रोजाना सायं को लाइट एंड साउंड चलाया जाता है। सायं 7 बजे से लेकर 7.30 बजे तक पंजाबी भाषा में जबकि इसके बाद रात 7.45 बजे से लेकर रात 8.15 बजे तक हिंदी में यह शो सैलानियों को दिखाए जाते हैं। इसमें तकनीकी खराबी आने के बाद इन शो को फिलहाल अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि इसे लेकर जलियांवाला बाग के बाहर मुख्य द्वार पर एक पोस्टर भी चस्पा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसलिए जलियांवाला बाग के खुलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर सायं 6.30 बजे तक कर दिया गया है। जबकि इससे पहले यह समय सुबह 10 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक का था। हालांकि बाग की गैलरियों को सायं 6.30 बजे ही बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed