फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   It is wrong to link Ramayana in the name of tenth Patshahi: Chief Secretary

दसवीं पातशाही के नाम से रामायण को जोडऩा गलत : मुख्य सचिव

Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to link Ramayana in the name of tenth Patshahi: Chief Secretary
दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम के साथ रामायण को जोड़कर पेश करना गलत है, इससे सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने यह बात एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने कोई रामायण नहीं लिखी, लेकिन कुछ लोग उनके नाम के साथ रामायण को जोड़कर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने दशम ग्रंथ में चौबीस अवतार वाले खंड में अलग-अलग चौबीस अवतारों के बारे में एक रामावतार की बात की है। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ पात्र रामायण वाले हैं, लेकिन युद्ध विधान, विवरण और स्वरूप अलग है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की नींव रखते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दसवीं पातशाही की ओर से लिखी रामायण का जिक्र किया था, जिसका सिख संस्थाओं और विद्वानों ने भारी विरोध किया है। उन्होंने इस पुस्तक पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए संगत को सचेत होने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed