फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   investigation report of missing sacred forms on sgpc website

एसजीपीसी की वेबसाइट पर आज से उपलब्ध होगी लापता पावन स्वरूपों की जांच रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2020 09:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
investigation report of missing sacred forms on sgpc website
सिख संगठनों व शिअद (बादल) विरोधी सियासी पार्टियों की मांग के बाद गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच रिपोर्ट एसजीपीसी की वेबसाइट में अपलोड करने की जानकारी दी है। इस जांच रिपोर्ट को देश-दुनिया में बसे नानक नाम लेवा संगत अब एसजीपीसी की वेबसाइट में आसानी से पद सकेगी। यह रिपोर्ट मंगलवार सुबह से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

लौंगोवाल ने दावा किया की श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एसजीपीसी के कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की चुकी है। जांच रिपोर्ट एक हजार पन्नों की है। इन पन्नों को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रतिक्रिया चल रही है। रिपोर्ट के पहले भाग में लगभग 680 पन्ने तक जांच अधिकारियों की ओर से लिए गए अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज हैं। इन बयानों के साथ वह दस्तावेज भी उपलब्ध है, जो बयान देने वालों ने प्रूफ के तौर पर जमा करवाए थे। 320 पन्नों में जांच अधिकारी एडवोकेट ईशर सिंह ने अपनी रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए सिख संगठन एसजीपीसी पर निरंतर दबाव बना रहे थे। एसजीपीसी परिसर में धरना दे रहे सिख संगठनों की अन्य मांगों में एक मांग यह भी थी। इस अवसर पर एसजीपीसी के जूनियर मीत प्रधान गुरबक्श सिंह खालसा, एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह, सचिव महिंद्र सिंह अहलि, प्रवक्ता कुलविंदर सिंह रमदास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed