{"_id":"5e4179178ebc3ee61d7fa40d","slug":"interstate-car-thif-arrest-in-amritsar-amritsar-news-pkl366002713","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के सरगना काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के सरगना काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के सरगना हरजोत सिंह को काबू किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दस गाड़ियां बरामद की हैं। हरजोत सिंह सीमावर्ती कस्बे चौगावां में वर्कशाप चलाता था। बीटेक पास हरजोत े दो साथियों के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से कार चुरा कर अपनी वर्कशाप पर लाता। गाड़ियों की जाली आरसी बना कर सूबे के दूसरे शहरों में बेच देते थे। साथ ही गाड़ियों के चेसिस व इंजन नंबर भी रगड़ कर मिटा देते थे।
डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की हरजोत सिंह चोरी की इनोवा गाड़ी में सवार है। इनोवा पर जाली नंबर प्लेट लगी है। पुलिस ने नाका लगाकर उसे इनोवा गाड़ी समेत काबू कर लिया। जांच में पता चला की इनोवा पर लगा नंबर किसी मोटर साइकिल है। डीसीपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान हरजोत ने बताया की उसके साथ हिम्मत सिंह व दीप सिंह शामिल हैं। बाद में हरजोत के घर से पांच गाड़ियां, हिम्मत सिंह के घर से तीन व दीप के घर से चोरी दो गाड़ियां बरामद की। दीप सिंह व हिम्मत सिंह अभी फरार है।
पकड़ी गई चोरी की गाड़ियों में बलेरो, इनोवा, फॉर्चूनर, क्रेटा, स्विफ्ट व स्कार्पियो प्रमुख हैं। हरजोत साथियों के साथ पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से गाड़ियां चुरा कर लाते। चोरी की गाड़ियों की जाली आरसी तैयार करवाकर बेच देते थे। इस मामले में अमृतसर आरटीओ के दफ्तर के कर्मचारी शामिल हुए तो उनके विरुद्ध भी करवाई की जाएगी।