{"_id":"5f4687bf8ebc3e3d0a3b157f","slug":"instead-of-going-to-sharjah-admit-in-isolation-ward-of-corona-amritsar-news-pkl3858712101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारजाह जाने के बजाय कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में हुआ दाखिल, संपर्क में आए हवाई अड्डे के कर्मचारी भी हुए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारजाह जाने के बजाय कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में हुआ दाखिल, संपर्क में आए हवाई अड्डे के कर्मचारी भी हुए क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई-अमृतसर के बीच चलने वाली इंडिगो एयरलाइंस से शारजाह जाने वाला एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। शारजाह जाने के लिए तैयार कराए गए दस्तावेजों की जब जांच की गई तो उसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी थी। इस यात्री को टर्मिनल के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने उसे श्री गुरु नानक देव अस्पताल में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया। मरीज के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है।
होशियारपुर निवासी सरबजीत (31) ने सुबह करीब दस बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार होना था। एयरपोर्ट के एंट्री प्वाइंट पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के जवान यात्रियों की चेकिंग कर रहे थे। इस स्थान पर तापमान की जांच कर रहे एक कर्मचारी ने जैसे ही सरबजीत का टेंपरेचर चेक किया तो उसे बुखार आया। इस पर उससे दस्तावेज लेकर उसे एक तरफ बैठने को कहा। दस्तावेजों की जांच के दौरान सरबजीत की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट उन्हें मिल गई। इस पर तुरंत सुरक्षा बलों ने मेडिकल टीम को सूचित कर दिया।
मेडिकल टीम के पूछे जाने पर सरबजीत ने बताया कि उसने 24 अगस्त को अपना कोविड टेस्ट करवाया था, लेकिन उसके पॉजिटिव आने की उसे जानकारी नहीं थी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसके संपर्क में आए कर्मचारियों को अपने घरों में रहने को कहा है। एसडीएम अजनाला डा. दीपक भाटिया ने बताया कि मेडिकल टीम एंबुलेंस के जरिये होशियारपुर के इस व्यक्ति को गुरु नानक देव अस्पताल ले गई।