फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indo-Pak Business, trade, amritsar

भारत-पाक व्यापार के लिए नया क्षेत्र बनाएं : सोहेल

Sat, 07 Dec 2013 10:16 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 07 Dec 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
Indo-Pak Business, trade, amritsar
अमृतसर में लाहौर चैंबर आफ कामर्स के नेता सोहेल लाशरी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान एक नया व्यापारिक क्षेत्र बनाने तथा टैरिफ सीमाओं को खत्म करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन


सोहेल पाकिस्तान के ट्रेड डेलीगेशन के प्रमुख हैं। उन्होंने शनिवार को पीएचडी चैंबर आफ कामर्स की ओर से आयोजित भारत-पाकिस्तान के चैंबरों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान मुख्य मेहमान पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल थे।
विज्ञापन


 सोहेल ने कहा कि इस डेलीगेशन में हिस्सा लेने का मकसद भारत-पाकिस्तान के बीच नये ट्रेड एवेन्यू स्थापित करना है और उन्हें एक रूटीन इंटरनेशनल ट्रेड पार्टनर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी चैंबर के चेयरमैन राजीव बाली ने कहा कि हम पाकिस्तान के उद्योग और ट्रेडिंग भाईचारे से मिले रिसपांस की सराहना करते हैं। उद्योग मंत्री मित्तल ने खुले व्यापार को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आईसीपी में व्यापारियों की बहुत सारी चिंताओं को 2014 तक खत्म कर दिया जाएगा।

  पाकिस्तान के व्यापार मंत्री नईम अनवर दोहरे व्यापार को बढ़ाने के लिए हो रही कोशिशों की सराहना की। अनवर ने कहा कि  पिछले 4-5 साल के दौरान व्यापार में हुआ विकास पिछले 60 साल में संभव नहीं हुआ था।


यह सब व्यापारियों के हितों के लिए बनाई वीजा पालिसी के विकास के कारण ही संभव हुआ है। इस कारण वह 10 शहरों के लिए कई वीजे ले सकते हैं। पाकिस्तानी मंत्री ने मित्तल को कहा कि भारत पाकिस्तान में निवेश को बढ़ाने के लिए जरूरी कोशिशें करनी चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed