फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   IIM Amritsar students protested in a unique way by sleeping in the mess

Amritsar News: आईआईएम अमृतसर के छात्रों ने मैस में सोकर किया अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन

Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 15 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
IIM Amritsar students protested in a unique way by sleeping in the mess
हॉस्टल में एसी की सुविधा न होने से छात्रों में रोष
विज्ञापन


मैस में से रहे छात्रों ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी की लू चल रही है। महानगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अमृतसर आईआईएम के छात्रों को हॉस्टल में एसी नहीं दिया गया है। इसके चलते छात्रों ने विरोध में अलग ढंग से प्रदर्शन किया। आईआईएम अमृतसर के छात्रों ने संस्थान की मैस कम कैंटीन में सोकर विरोध प्रकट किया है। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर खासी चर्चा है।

छात्रों ने कहा कि संस्थान की मैस व कैंटीन में संस्थान के प्रबंधक एसी की सुविधा प्रदान कर सकते हैं परंतु हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को एसी की सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है। इसके चलते छात्रों को भीषण गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें छात्र कैंटीन में सोते हुए नजर आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि संस्थान की ओर से उनसे भारी भरकम फीस वसूली जा रही है, परंतु हॉस्टल में सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। इस मुद्दे को कई बार मैनेजमेंट के समक्ष उठाया गया है, परंतु इस मामले संबंधी कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है। अमृतसर में आईआईएम वर्ष 2005 में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


मामले को लेकर आईआईएम अमृतसर के निदेशक डॉ. नागराजन राममूर्ति ने कहा कि छात्रों ने उनको इस संबंधी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि संस्थान ने छात्रावास भवन को रेंट पर ले लिया है। संस्थान का छात्रावास अभी निर्माणाधीन है। वर्तमान छात्रावास भवन में बिजली आपूर्ति लाइनें हेवी वोल्टेज सहन नहीं कर पाने वाली हैं। गर्मी से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों में छात्रावास के कमरों में एयर कूलर लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed