फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   If you form the government, action will be taken against those who have done corruption in the past - Raghav Chaddha

आप सरकार बनी तो पूर्व में भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी कार्रवाई - राघव चड्डा केजरीवाल के बाद किया मजीठिया और सिद्धू पर हमला,

Fri, 28 Jan 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
If you form the government, action will be taken against those who have done corruption in the past - Raghav Chaddha
अमृतसर। आम आदमी पार्टी के पंजाब चुनाव उप प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आप की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जनता के एक-एक पैसे की भरपाई होगी और गलत तरीके से कमाए गए पैसे निकलवाए जाएंगे। वीरवार को रात अरविंद केजरीवाल के हमले के बाद उन्होंने बिक्रम मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक (मजीठिया) का तो खुद कोई अपना भविष्य नहीं, जबकि दूसरा (सिद्धू) अनस्टेबल है। ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता आने का मतलब लोगों का शोषण है। चड्ढा ने यह बात शुक्रवार को अमृतसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।
विज्ञापन

राघव चड्ढा ने कहा कि मजीठिया और सिद्धू दोनों बड़े-बड़े हाथी हैं, जो लोगों को कुचलते हैं। मजीठिया खुद भागे फिर रहे हैं और उनका अपना कोई भविष्य नहीं तो पंजाब को क्या भविष्य देंगे। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू की खुद की बहन अनस्टेबल बता रही हैं, जो परिवार का नहीं बना तो पंजाब के लोगों का क्या बनेगा। सिद्धू की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर राघव ने कहा कि यह दर्शाता है कि सिद्धू सभी संसदीय हदें भूल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के सवाल के जवाब में कहा कि एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई है। एक चन्नी हैं, जिनके 111 दिन के मुख्यमंत्री काल में उनके भतीजे के पास से 10 करोड़ रुपये नकद, 54 करोड़ रुपये की बैंक एंट्री, 21 लाख का सोना और करोड़ों रुपये की संपत्ति पकड़ी गई। चड्ढा ने खुद मुख्यमंत्री चन्नी के हलके चमकौर साहिब में रेत चोरी किए जाने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अनस्टेबल हैं, ऐसे में कांग्रेस की स्थिति एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई वाली बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट आवंटन में बड़े स्तर पर भाई-भतीजावाद चला। लेकिन चन्नी साहब परेशान हैं और सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने अपने भाई के लिए बस्सी पठाना से टिकट मांगा, जो उन्हें नहीं मिला। पिछली बार विधानसभा चुनावों में आप के सर्वे पर पूछे गए सवाल के जवाब में राघव चड्ढा ने कहा कि तब प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर एक विशेष वर्ग के लोगों ने केजरीवाल को रोकने के लिए बड़े स्तर पर वोट ट्रांसफर करवाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपये इकट्ठे करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

15 साल अमृतसर का प्रतिनिधित्व किया सिद्धू ने
उन्होंने सिद्धू पर कटाक्ष किया कि जितने साल (15) वे (सिद्धू) सत्ता में रहे, उतने तो कैप्टन या बादल भी नहीं रहे। सिद्धू ने अमृतसर में 15 वर्षों तक कभी संसद में तो कभी विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। मगर वे इन 15 वर्षों में कोई ऐसे 5 काम गिनवा दें, जो अमृतसर के विकास के लिए किए हों। भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस पर हमलावर होते हुए चड्ढा ने कहा कि इनका तो पंजाब की राजनीति में दूर-दूर तक कोई नाम नहीं। इसलिए लोगों को मतदान करने से पहले अपने बच्चों का भविष्य जरूर देख लेना चाहिए। वोट उसी पार्टी को दें, जो सरकार बनाने वाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed