फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   husband out of the house to wiffe for dowry

दहेज में जमीन नहीं मिली तो पत्नी को घर से निकाला

Sun, 06 Oct 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
अमर उजाला,अमृतसर Updated Sun, 06 Oct 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
husband out of the house to wiffe for dowry
अमृतसर के गांव ईसापुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए जमीन की मांग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति और और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 गांव मानवाला निवासी हरजिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 2007 में जगजीत सिंह निवासी गांव ईसापुर के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता जागीर सिंह ने हैसियत से अधिक खर्च किया और दहेज भी दिया।
विज्ञापन

शादी के बाद उसका पति, ससुर गुरनाम सिंह, सास अनूप कौर, देवर दलजीत सिंह, जगजीत सिंह, जगदीप सिंह, ननद राज कौर, हरजीत कौर और मनजीत कौर उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान करने लगे। उसके पिता ने उसके हिस्से की जमीन उसको दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और ससुराली उसे यह जमीन पति के नाम पर करने के लिए दबाव डालने लगे। विरोध करने पर पति ने उसे छह माह पहले घर से निकाल दिया। इस पर उसने एसएसपी अमृतसर देहाती को शिकायत दी। डीएसपी राजासांसी जगतप्रीत सिंह ने मामले की जांच के बाद रविवार को आरोपियों के खिलाफ थाना लोपोके में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर, एक अन्य मामले में  रमनप्रीत कौर निवासी गांव भड़ियाल की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति मुखविंदर सिंह, ससुर अमरीक सिंह, सास जोगिंदर कौर और ननद चरणजीत कौर निवासी गांव धौल कलां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। आरोपी दहेज में कार की मांग कर रहे थे। थाना घरिंडा पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed