{"_id":"66ec575356f484d66e0cc379","slug":"hurt-by-continuous-threats-traders-blocked-attari-road-and-staged-a-sit-in-amritsar-news-c-59-1-asr1003-108087-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लगातार आ रही धमकियों से आहत व्यापारियों ने अटारी रोड जाम कर लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लगातार आ रही धमकियों से आहत व्यापारियों ने अटारी रोड जाम कर लगाया धरना
Thu, 19 Sep 2024 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। व्यापारियों को रंगदारी के लिए लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर वीरवार को व्यापारियों और लोगों ने मिलकर अटारी नेशनल हाईवे को जाम किया। पिछले सप्ताह ही अटारी हलके के व्यापारी जसविंदर सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है, लेकिन वह अभी तक इंसाफ के लिए भटक रहा है।
इससे गुस्साए व्यापारियों ने धरना लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान व्यापारियों की मांग है कि उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और सरकार पुलिस को खुली छूट दे और पंजाब में योगी सरकार जैसे काम किए जाए। धरने पर बैठे जसविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें फ्री बिजली की जरूरत नहीं है बल्कि सख्ती के साथ अपराधियों से निपटने की जरूरत है। इस समय अगर अटारी में ही चेकिंग की जाए तो 100 से ज्यादा नौजवानों के पास नाजायज हथियार मिलेंगे।
वहीं, धरने पर बैठे मास्टर हरजिंदर सिंह का कहना है कि इससे पहले भी अटारी में ही कई लोगों से रंगदारी मांगी गई है। लगातार लोग डर के साए में जी रहे हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा तो वह लोग सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।