{"_id":"570e7c734f1c1b42594a6afa","slug":"hunger-strike-batala-hunger-strike-one-day-hunger-strike-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में जत्थेबंदी ने एक दिन की भूख हड़ताल की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में जत्थेबंदी ने एक दिन की भूख हड़ताल की
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब तक का रास्ता खोलने की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में संघर्ष किया जा रहा है। इस रास्ते को खुलवाने के लिए बुधवार को भारत -पाक सीमा पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में करीब 20 लोगों ने एक दिन की भूख हड़ताल की और। इस दौरान संगत ने जपजी साहिब का पाठ भी किया।
डेरा बाबा नानक की सीमा पर संगत रास्ता करतारपुर जत्थेबंदी की तरफ से मुख्य सेवादार बीएस गोराया के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल की गई। इस से पहले जत्थेबंदी के सदस्यों ने श्री करतारपुर साहिब तक रास्ता के लिए अरदास की।
मुख्य सेवादार बाजवा और उनके भाई जत्थेदार रघबीर सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा से रास्ता बनवाने के लिए पिछले 15 सालों से संघर्ष कर रहें हैं। इन्होंने बताया पंजाब सरकार ने इस रास्ते के लिए मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार इस मामले को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा केंद्र सरकार को सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री करतारपुर साहिब के रास्ते के संबंध में पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए। इस मौके जत्थेदार रघबीर सिंह, जत्थेदार सुलक्खण सिंह, जगदीश सिंह, रवेल सिंह, गुरिन्दरबीर सिंह, मंगल सिंह उपस्थित थे।