फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Huge craze for travel in Vande Bharat train, all seats full

Amritsar News: वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के लिए भारी क्रेज, सभी सीटें फुल

Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Huge craze for travel in Vande Bharat train, all seats full
अमृतसर। अमृतसर-दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन शनिवार से शुरू हो रही है। वंदे भारत में यात्रा करने के लिए स्थानीय लोगों में काफी रुचि है। जिसका नतीजा ये हुआ कि पहले ही दिन ट्रेन की सभी सीटें पूरी तरह भर गई हैं। ट्रेन की सीटें वेटिंग लिस्ट में भी चली गई हैं। इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास को शामिल किया गया है। दोनों कक्षाओं में सीटों का इंतजार शुरू हो गया है। पहले दिन न सिर्फ शनिवार बल्कि रविवार को भी इन दोनों क्लासों की सभी सीटें फुल हो गई हैं। बता दें कि इस ट्रेन में कुल आठ कोच लगाए गए हैं। सात एसी चेयरकार के हैं और एक एक्जीक्यूटिव का है। जिसमें करीब 1072 नान एक्सीक्यूटिव की सीटें हैं। जबकि अमृतसर से दिल्ली तक एसी चेयर कार में सफर करने का किराया 1340 रुपये रखा गया है। एक्जीक्यूटिव क्लास में किराया 2375 रुपये रखा गया है।सुबह 8 : 20 मिनट पर अमृतसर रेलवे स्टेशन से होगी रवाना
विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन सुबह 8 : 20 पर अमृतसर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। 8 : 52 पर ट्रेन ब्यास पहुंचेगी। 9 : 30 पर ट्रेन जालंधर कैंट पहुंच जाएगी। 9 : 45 मिनट पर ट्रेन फगवाड़ा, 10 : 18 पर लुधियाना, 11: 36 पर अंबाला कैंट व 1 : 50 पर दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed