फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hooliganism in Guru Arjan Dev Nagar, bullets fired

Amritsar News: गुरु अर्जन देव नगर में हुई गुंडागर्दी, चली गोलियां

Sat, 29 Jul 2023 07:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 29 Jul 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Hooliganism in Guru Arjan Dev Nagar, bullets fired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। स्थानीय तरनतारन रोड पर स्थित गुरु अर्जन देव नगर में कुछ लोगों द्वारा जमकर गुंडागर्दी की गई है। इस दौरान गोलियां भी चली हैं। जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी बलविंदर सैनी निवासी गली नंबर 2 गुरु अर्जन देव नगर तरनतारन रोड ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि शुक्रवार रात को साढ़े सात बजे अपने घर में मौजूद थे। उनके इलाके में रहने वाला लड़का कप्तान सिंह घबराया हुआ उनके घर में दाखिल हुआ। उसके पीछे लड़के पड़े हुए थे।

उनके घर में दाखिल होते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया। उसके पीछे ही युवक घैंट निवासी गांव गुरुवाली, प्रभदीप, अम्मा निवासी गांव गुरुवाली, गुरी और पारस के अलावा पांच अज्ञात लोग हथियारों से लैस, घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। उनके घर पर बोतलें चलाई गईं। आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति द्वारा छह के करीब फायर किए गए। गोलियां चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना सुल्तानविंड में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed