फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   home minister in pathankot, pak present terrorist country, pathankot, amritsar

आतंकी देश साबित हो रहा है पाक: राजनाथ

Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
home minister in pathankot, pak present terrorist country, pathankot, amritsar
पठानकोट में गृहमंत्री का बुके देकर स्वागत करते विधायक। - फोटो : amarujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पठानकोट हमले की जांच के लिए एनआईए टीम को जांच के लिए आने की अनुमति न देकर पाकिस्तान आतंकी देश साबित हो रहा है। पाक एनआईए टीम को जांच की अनुमति नहीं देता है तो धोखेबाज माना जाएगा। उन्होंने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले का मुकाबला करने वाले जवानों की बहादुरी को सलाम किया। 
विज्ञापन


राजनाथ केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व में हिस्सा लेने आए थे। केंद्रीय गृह मंत्री पठानकोट एयरफोर्स हवाई अड्डे पर 3:15 बजे पहुंचे। वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल वालिया रिसोर्ट में पहुंचे। गृहमंत्री के साथ राज्यमंत्री रक्षा राय इंद्रजीत सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक भी थे। 
विज्ञापन


यहां गृहमंत्री ने विचार संगोष्ठी में लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए। लोगों ने महंगाई, आतंकवाद, शस्त्र भंडार, एयरपोर्ट, उद्योगों पर सवाल पूछे। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले के दौरान जवानों ने जो बहादुरी दिखाई है, उसे मैं नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आतंकी हमले के लिए समझौता हुआ था कि दोनों देशों की एजेंसियां पठानकोट हमले की जांच करेगी। हमने पाकिस्तान की जेआईटी टीम को आने की आज्ञा दी। पाकिस्तान ने एनआईए टीम को अपने देश आने के लिए मना कर दिया।

पाकिस्तान को एनआईए को पाक में जाकर जांच करने का अवसर देना चाहिए। यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं करता तो वह धोखेबाज देश माना जाएगा। कथनी और करनी में अंतर के चलते पाकिस्तान आतंकी देश साबित हो रहा है। 

इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, संगठन मंत्री पंजाब दिनेश, प्रदेश डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, विधायक अश्वनी शर्मा, सीपीएस व विधायक सीमा कुमारी, सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना, मेयर अनिल वासुदेवा, स्वर्ण सलारिया, जिला प्लेनिंग बोर्ड चेयरमैन सतीश महाजन, महामंत्री राकेश शर्मा, विपन महाजन, हरदीप सिंह लमीनी, राज कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता व भाजपा नेताओं की अेार से उनका फूल मालाअेां व बुक्के देकर स्वागत किया गया। 

अब पीओके पर होगी बात
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा पहले पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर बात होती थी, अब पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) पर बात होगी।  मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारत के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। पाक सीमा पर अब सुरक्षा के तहत लेजर दीवारें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शस्त्र भंडार की समस्या पर भी विचार चल रहा है। खाद्य पदार्थों की महंगाई पर उन्होंने कहा इसे रोकने के लिए सरकार स्टाक को पंजाब में भी जल्द सप्लाई करेगी। 

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं 
गृहमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के समय विकास दर 8 प्रतिशत पहुंच गई थी। दस वर्ष में यूपीए सरकार ने इसे 6 प्रतिशत कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्षों में इसे 7.6 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा अमेरिका की अर्थ व्यवस्था यदि सबसे बड़ी है तो भारत की सबसे तेज। वहीं भाजपा ने पांच करोड़ परिवारों को निशुल्क घरेलू गैस सुविधा दी है।


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को मौसम की मार के लिए मुआवजा देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मेक इन इंडिया योजना के तहत उद्योगों का विकास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोग बेरोजगारी की मार से बच सकें। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट कोर्स कराए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed