{"_id":"e59e1e767505a25b98aecdc734c4a132","slug":"heroin-train-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आई मालगाड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आई मालगाड़ी
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में पाकिस्तान से आई मालगाड़ी से रेलवे स्टेशन स्थित कस्टम कार्गो के अधिकारियों ने 22 किलो 600 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करीब 113 करोड़ रुपये है।
हेरोइन के साथ दो सीलें भी बरामद हुई हैं। ये पाकिस्तानी सीलें हैं। इनमें से एक सील टूटी हुई थी और दूसरी सील नई थी। यह वे सीलें हैं जो मालगाड़ी के डिब्बों में सामान रख कर बाद में डिब्बों को बंद करके लिए लगाई जाती हैं।
ट्रेन सोमवार रात को अमृतसर रेलवे कार्गो पहुंची थी। इसमें लगे 10 कोच में से 9 खाली थे। कोच संख्या ईआरडीसीएन 113193 में स्थानीय व्यापारियों ने चमड़ा और क्राकरी का सामान मंगवाया था।
विज्ञापन
इसी कोच में 22 पैकेटों में हेरोइन छिपाकर रखी गई थी। बरामद हुए सभी पैकेट कस्टम अधिकारियों ने कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं।
कस्टम के डिप्टी कमिश्नर विजय सिंह बहादुर ने बताया कि ट्रेन रात के समय ही यार्ड में पहुंची थी। सुबह जब कर्मचारी सामान निकाल रहे थे तो उन्होंने एक अलग बोरी पड़ी देखी।
इसे चेक किया तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। कस्टम के डीसी ने बताया कि विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि डिब्बे में अमृतसर के किन व्यापारियों का सामान था।
क्या यह हेरोइन किसी व्यापारी ने मंगवाई है या फिर यह हेरोइन व्यापारियों की जानकारी के बिना तस्करी के गिरोह के लोगों ने सामान की आड़ में मंगवाई है, इसकी जांच की जा रही है।