फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hero: Two miscreants caught despite being shot, now got promotion

जाबांज हीरो : गोली लगने के बावजूद पकड़े दो बदमाश, अब मिली पदोन्नति डीजीपी गौरव यादव ने गुरजीत सिंह को कंधों पर स्टार लगाकर बनाया एएसआई

Fri, 28 Jul 2023 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 28 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hero: Two miscreants caught despite being shot, now got promotion
22 दिसंबर 2022 को फिरौती मांगने वाले बदमाशों से हुआ था आमना सामना
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मजीठा रोड इलाका में एक व्यापारी से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह से भिड़ने और गोली लगने के बावजूद 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने पर मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह को डीजीपी गौरव यादव ने पदोन्नत किया है। एसीपी नार्थ वरिंद्र सिंह खोसा ने मुख्य सिपाही के कंधों पर एएसआई का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और हमेशा इसी तरह बहादुरी से ड्यूटी करने की सीख भी दी।

एसीपी नार्थ खोसा ने बताया कि मजीठा रोड थानाक्षेत्र में कुछ गुंडा तत्वों द्वारा एक व्यापारी से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग किए जाने की शिकायत आई थी। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए 22 दिसंबर 2022 को ट्रैप लगाया। रेड करने पर आरोपियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई। गुंडातत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य सिपाही गुरजीत सिंह, जो उनके गनमैन थे, को गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

उन्होंने बताया कि गोली लगने के बावजूद गुरजीत सिंह ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक गोली अमन कुमार उर्फ भूंडा को मारी और एक गोली उसके दूसरे साथी अजय भलवान उर्फ अजय बाउंसर को लगी। पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके कब्जे से 32 बोर के दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए। पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आरोपियों को काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व खुद को गोली लगने के बावजूद बहादुरी से फायरिंग का जवाब देने वाले गुरजीत सिंह को डीजीपी गौरव यादव ने पदोन्नत कर मुख्य सिपाही से गुरजीत सिंह को एएसआई बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed