फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   guru nanak dev marriage festival, festival in batala, nagar kirtan, batala, amritsar

धन-धन गुरुनानक देव जी के जयकारों से गूंजा बटाला

Thu, 08 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 08 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
guru nanak dev marriage festival, festival in batala, nagar kirtan, batala, amritsar
बटाला में बाबे के ब्याह पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरू ग्रंथ साहिब के आगे नत्मस्तक होते लोग। - फोटो : amarujala
विश्व प्रसिद्ध 529वें बाबे के विवाह पर्व पर विशाल खालसाई नगर कीर्तन निकाला गया। वीरवार को सबसे पहले पिछले तीन दिनों से गुरुद्वारों में चल रहे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्री ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में सुशोभित करके गुरुद्वारा डेहरा साहिब से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह, सेवा सिंह सेखवां, विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक व एसजीपीसी सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा, गुरुद्वारा कंध साहिब के मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह भाटिया, मास्टर जोगिंदर सिंह अचलीगेट, गुरुद्वारा डेहरा साहिब के मैनेजर कुलवंत सिंह जफरवाल मौजूद थे। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं का सफाई सेवक जत्था रास्ते की सफाई कर रहा था। नगर कीर्तन के दौरान दो हेलिकॉप्टरों से फूलों की वर्षा की जा रही थी। निहंग सिंहों और गतका पार्टी ने खालसाई युद्ध कौशल का बड़े ही रोचक तरीके से प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेककर हजारों की संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रालियों में बैठी महिला संगत गुरु जी के शबद गायन कर रही थी। पूरा शहर लोगों से खचाखच भरा हुआ था। जगह-जगह लंगर और ठंडे मीठे जल की छबीलें लगी हुई थी। सड़कों पर ही लगे धामक दीवानों पर रागी जत्थे गुरु की वाणी का बखान कर रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र थी। बैंड की धुनें वातावरण को मंत्रमुुग्ध कर रही थी। 


नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थेे। बटाला के सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन का प्रवाह चल रहा था और गुरुद्वारों को बढ़िया ढंग से सजाया गया था। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागती गेट भी लगे हुए थे। नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेहरा साहिब से कादी हट्टी, सरकुलर रोड, समाधि रोड, सुरजीत सिंह चौक, सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक, शास्त्री नगर, काहनूवान रोड, पुलिस लाइन रोड, जीटी रोड, सिंबल चौक से होता हुआ गुरुद्वारा डेहरा साहिब में संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed