{"_id":"602527f38ebc3ee92e2ff2c5","slug":"gurdwara-sri-nankana-sahib-attend-centenary-celebrations-saka-devotees-undergo-corona-test-72-hours-departure-amritsar-news-pkl4035797105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब साका के शताब्दी समारोह में शामिल होने जाएगा जत्था, रवानगी से 72 घंटे पहले श्रद्धालुओं को करवाना होगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब साका के शताब्दी समारोह में शामिल होने जाएगा जत्था, रवानगी से 72 घंटे पहले श्रद्धालुओं को करवाना होगा कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
अमृतसर। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब साका के शताब्दी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट करवाना होगा। दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से आग्रह किया है कि कोरोना टेस्ट 18 फरवरी से 72 घंटे पहले करवाया जाना चाहिए। 18 फरवरी को जत्था अटारी सड़क सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना होगा।
एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बताया कि पाकिस्तान दूतावास ने साका श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया है। जिन श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पासपोर्ट एसजीपीसी को जमा करवाए हैं वह 18 फरवरी से 72 घंटे पहले अपने कोरोना टेस्ट करवा लें। टेस्ट की रिपोर्ट अपने पास रखें। अटारी सीमा से पाकिस्तान वाघा सीमा में प्रवेश के दौरान इस रिपोर्ट की जांच होगी। जिन श्रद्धालुओं के पास रिपोर्ट नहीं होगी उन्हें मुश्किल आ सकती है।
बीबी जागीर ने बताया कि सेहत विभाग एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हाल में 15 व 16 फरवरी को सुबह 10 बजे कोरोना टेस्ट के लिए एक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु इस कैंप में पहुंचकर लाभ ले सकते हैं। बीबी जागीर कौर और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस जत्थे में शामिल होंगे।