फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gurdaspur police encounters gangster, injures him

Amritsar News: गुरदासपुर पुलिस ने गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, जख्मी

Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 22 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur police encounters gangster, injures him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गैंगस्टर के एनकाउंटर के दौरान उसकी टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया। यह वारदात गुरदासपुर के बब्बरी बाईपास और नबीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर हुई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। पिछले दिनों पंजाब वॉच कंपनी की दुकान पर फायरिंग की वारदात के बाद से ही पुलिस सतर्क थी और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर आते दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा करना शुरू किया और दूसरी टीम ने घेराबंदी कर दी। बब्बरी बाईपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर पहुंचे गैंगस्टर ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। वारदात में उक्त गैंगस्टर के पैर पर गोली लग गई। आरोपी को सुरक्षा के बीच इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल आरोपी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी ताकि उसके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed