फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Government should take action against the culprits in the case of 328 formats of Sri Guru Granth Sahib: Dallewal

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे सरकार: डल्लेवाल

Sat, 12 Jul 2025 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Government should take action against the culprits in the case of 328 formats of Sri Guru Granth Sahib: Dallewal
फोटो
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार कोई ढिलाई बरतती है तो 15 दिन बाद सिख संगत के नेताओं और वर्करों की सलाह से अगला ठोस कदम उठाया जाएगा। हम पिछले पांच वर्षों से इस मामले के लिए भी शांतिपूर्वक लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं गुरजीत सिंह भी नियमित रूप से संघर्ष कर रहे हैं। उनके साथ बलदेव सिंह सिरसा, सुखदेव सिंह भोजराज, अमरजीत सिंह राही, सतनाम सिंह बागड़िया, हरविंदर सिंह थीडां और अन्य किसान संगठनों के लोग भी मौजूद थे। सिख सद्भावना दल की ओर से भाई गुरवतन सिंह मुकेरियां पंजाब अध्यक्ष, भाई निर्मल सिंह आदि सेवादार मौजूद थे।

जो भी धर्म या श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हमला करता है उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए
प्रेस वार्ता के दौरान डल्लेवाल ने कहा कि किसान मोर्चे के दौरान भाई बलदेव सिंह वडाला से किए गए वादे के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान के लिए व भाईचारे के लिए साथ खड़े हैं। ये हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो भी किसी धर्म या श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हमला करता है उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष या जिम्मेदार लोग सभी समान रूप से दोषी हैं। उन्होंने न केवल इस मामले में देरी की है, बल्कि संगत को गुमराह भी किया है। यदि शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष पर हमले के लिए 307 लगा सकती है तो गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों पर क्यों नहीं? इन्हें निलंबित क्यों किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article