फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   good News, Railway will Start New train From Firozpur to Mohali

अच्छी खबरः फिरोजपुर और मोहाली के बीच नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और कब से होगी शुरू

Sun, 13 Oct 2019 01:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
good News, Railway will Start New train From Firozpur to Mohali
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

लंबे समय से लोगों की मांग थी कि फिरोजपुर-चंडीगढ़ के बीच ऐसी ट्रेन चलें जो सुबह नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचे ताकि लोग सरकारी विभागों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और पीजीआई से अपने कामकाज करवाकर उसी दिन रात को फिरोजपुर लौट सकें। लोगों की मांग को देखते हुए नवंबर के पहले हफ्ते से रेलवे फिरोजपुर से सुबह पांच बजे मोहाली तक एक नई ट्रेन चलाने जा रहा है जो मोहाली सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी विधायक परमिंदर सिंह ने दी। विधायक ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू होने वाली फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए एक तोहफा होगी। नई व्यवस्था के तहत चंडीगढ़ में जरूरी कामकाज के लिए जाने वाले फिरोजपुर के लोगों को अब पूरे दिन का समय मिलेगा। नई ट्रेन मोहाली तक चलेगी जो फिरोजपुर से सुबह पांच बजे रवाना होगी और साढ़े नौ बजे मोहाली पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन

इसी तरह मोहाली से ये ट्रेन शाम को 6.30 बजे चलेगी और रात साढ़े 10 बजे के करीब फिरोजपुर पहुंच जाएगी। नए शेड्यूल के चलते लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अपने कामकाज करवाने के लिए पूरे दिन का समय मिल जाएगा। इस ट्रेन की लंबे समय से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। फिरोजपुर व आसपास के जिलों से बड़ी तादाद में लोग पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, पीजीआई, मोहाली एयरपोर्ट, पंजाब सिविल सचिवालय, पंजाब किसान भवन व सीएम आवास पर रोजाना आते-जाते हैं। 

ट्रेन की टाइमिंग की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इससे पहले भी 11 मार्च 2014 को उन्होंने चंडीगढ़ के लिए ट्रेन शुरू करवाई थी जिसमें सिर्फ 85 रुपये का किराया लगता था। बसों में 500 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। अब नई फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करवाई जा रही है। इसके लिए टाइमिंग इस हिसाब से रखी गई है कि लोगों को चंडीगढ़ व मोहाली में अपने कामकाज करवाने के लिए पूरे दिन का समय मिल जाए।

विधायक ने बताया कि लोग दिनभर के अपने कामकाज निपटाकर शाम को 6.30 बजे वापसी की ट्रेन पकड़ सकते हैं। फिरोजपुर को जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से कनेक्ट करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते रोड और रेल नेटवर्क को पहले के मुकाबले काफी मजबूत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed