{"_id":"693adff371f2c365d80c1876","slug":"good-news-for-indian-students-wishing-to-obtain-permanent-residency-in-canada-invitations-have-been-sent-to-6000-applicants-amritsar-news-c-74-1-lud1001-113359-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कनाडा में पीआर पाने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, 6000 आवेदकों को भेजा निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कनाडा में पीआर पाने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, 6000 आवेदकों को भेजा निमंत्रण
विज्ञापन
-एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ में कटऑफ 520, 34 कोर्सेज से आसानी से पीआर
-- --
कंवरपाल
हलवारा। कनाडा सरकार ने भारतीय छात्रों के लिए एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत परमानेंट रेजिडेंसी (पीआर) पाने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। हाल ही में हुए ताजा ड्राॅ में कटऑफ अंक 14 घटाकर 520 किए गए, जिससे 6000 आवेदकों को पीआर का निमंत्रण भेजा गया। इससे पहले के तीन ड्राॅ में केवल 1000 के लगभग आवेदकों को ही यह अवसर मिला था। इस कदम से विशेषकर पंजाब के छात्रों और आम भारतीयों को बड़ी राहत मिली है।
सरकार ने पीआर के लिए 34 कोर्स स्ट्रीम चिह्नित की हैं जिनमें हेल्थकेयर, सोशल सर्विस, एजुकेशन और ट्रेड सेक्टर के कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सेज को पूरा करने वाले छात्र पोस्ट-स्टडी वर्क परमिट के तहत अधिकतम तीन साल कनाडा में काम कर सकते हैं। इसके बाद वे एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के जरिए पीआर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कनाडियन एक्सपीरियंस क्लास (सीईसी) और प्रॉविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (पीएनपी) के विकल्प भी उपलब्ध हैं। कनाडा हायर एजुकेशन के लिए भारतीयों में सबसे लोकप्रिय देश है। हाल ही में संसद में बताया गया कि यहां 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। पीआर मिलने के बाद छात्र स्थायी रूप से बस सकते हैं और किसी भी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं।
ट्रांसपोर्ट सेक्टर की निराशा से निकासी
पिछले समय में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को स्किल्ड कैटेगरी से बाहर कर देने से छात्रों में निराशा थी लेकिन अब 34 कोर्स स्ट्रीम ने यह नुकसान पूरा कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सही कोर्स का चुनाव करने वाले छात्र कुछ ही वर्षों में आसानी से पीआर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीआर देने वाले प्रमुख सेक्टर्स
हेल्थकेयर और सोशल सर्विस सेक्टर में डॉक्टर्स, नर्स, काउंसलर और मेडिकल असिस्टेंट्स की मांग अधिक है। एजुकेशन सेक्टर में टीचर्स की आवश्यकता है, वहीं ट्रेड सेक्टर में मैकेनिक्स, बढ़ई और एचवीएसी टेक्नीशियन की मांग है। फ्रेंच भाषा जानने वाले छात्रों के लिए बसना और काम करना और भी आसान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नई नीति से छात्र न केवल पीआर प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि स्थायी रूप से कनाडा में करियर भी बना पाएंगे। यह कदम भारतीय छात्रों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
मुख्य पीआर योग्य कोर्सेज
-हेल्थकेयर/सोशल सर्विस: कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी, डेंटल हाइजीन, नर्सिंग, मेडिकल साइकोलॉजी, क्लिनिकल/मेडिकल सोशल वर्क
-एजुकेशन: अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन, स्पेशल एजुकेशन टीचिंग प्रोग्राम्स
-ट्रेड सेक्टर: कार्पेंटरी, HVAC टेक्नोलॉजी, हेवी इक्विपमेंट मेंटेनेंस