फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Bhagwanpuria's sister-in-law Lovejeet arrested from Amritsar airport

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट से गैंगस्टर भगवानपुरिया की भाभी लवजीत गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Gangster Bhagwanpuria's sister-in-law Lovejeet arrested from Amritsar airport
आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था
विज्ञापन




हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है लवजीत पर

संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को पंजाब पुलिस ने सोमवार रात अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी। उसके ऊपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस ने उसका लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर रखा था। जानकारी के अनुसार वह अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया से पहुंची थी। गौरतलब है कि भगवानपुरिया की मां की पिछले दिनों बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


जानकारी के अनुसार जब वह फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंची तो दस्तावेजों की जांच के दौरान एयरपोर्ट स्टाफ को पता चला कि उक्त महिला के खिलाफ एलओसी जारी हो रखा है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद मे लवजीत को बटाला पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed