फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster arrested in murder case opened fire on police, accused killed in retaliatory action

Punjab: पिस्तौल रिकवरी के लिए लेकर गए गैंगस्टर ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर

Sun, 16 Mar 2025 08:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Mar 2025 08:46 PM IST
सार

डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि नौ मार्च की शाम को मेहता के गांव चुघे के पास दो बाइक पर सवार छह गैंगस्टरों ने जग्गू गैंग के सदस्य रविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। दो गैंगस्टरों को जिला देहाती पुलिस ने हिमाचल के सोलन से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Gangster arrested in murder case opened fire on police, accused killed in retaliatory action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कत्ल केस में हिमाचल प्रदेश के सोलन से गिरफ्तार कर लाए गए एक गैंगस्टर ने मौका पाकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दी। जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर जख्मी हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। मृतक आरोपी का नाम बिशंबरजीत सिंह है और बटाला जिले का रहने वाला था। हालांकि, इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी जख्मी हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि नौ मार्च की शाम को मेहता के गांव चुघे के पास दो बाइक पर सवार छह गैंगस्टरों ने जग्गू गैंग के सदस्य रविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। क्योंकि रविंदर सिंह ने जग्गू के इशारे पर राणा कंदोवालिया की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। इसकी भनक जब विदेश बैठे गैंगस्टर डोनी बल और मन घनशामपुरिया को लगी तो उन्होंने अपने करिंदे भेज कर रविंदर सिंह की हत्या करवा दी। 
विज्ञापन


इस कत्ल के बाद पुलिस टीमें लगातार हत्यारों का पता लगाने में जुटी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहता चौक इलाके से प्रदीप सिंह और दानिश को गिरफ्तार किया था। दोनों ने गैंगस्टरों के ठहरने और खाने का इंतजाम किया था। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि उक्त वारदात को अंजाम बटाला जिला के गांव रगड़ नंगल निवासी बिशंबरजीत सिंह, शरणजीत सिंह और विक्रमजीत सिंह ने अंजाम दिया है। लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में छिप कर बैठे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तहत टीम तैयार कर भेजी गई और बिशंबरजीत और शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी विक्रमजीत सिंह मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला कि कि इन लोगों ने वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल ब्यास इलाके में छुपाई है। इसी के तहत पुलिस टीम पिस्तौल रिकवर करने करने के लिए आरोपी बिशंबर को साथ लेकर गई। पुलिस टीम ने बिशंबरजीत को झाड़ियों से पिस्तौल निकालने के लिए कहा। मगर आरोपी ने मौका पाकर पिस्तौल निकाली और पुलिस पर फायरिंग कर एक पुलसिकर्मी को जख्मी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो बिशंबर जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी और आरोपी गैंगस्टर को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर गैंगस्टर को पुलिस ने मृतक घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed