{"_id":"68f92eb1a2310da0e40d4797","slug":"four-smugglers-arrested-four-pistols-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-114795-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: चार तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: चार तस्कर गिरफ्तार, चार पिस्तौल बरामद
Thu, 23 Oct 2025 12:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी जगराज सिंह उर्फ चीरी, कुलबीर सिंह उर्फ नन्नू उर्फ कालू, अर्शदीप सिंह और नछत्तर सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी तरनतारन जिले के निवासी हैं। आरोपियों से 30 बोर की चार अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे जो पंजाब में हथियारों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। यह गिरोह सीमा पार से अवैध हथियार मंगवाकर राज्य में सक्रिय अपराधियों तक पहुंचाने का काम करता था। एसएसओसी पुलिस स्टेशन अमृतसर में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके पीछे काम कर रहे अन्य तस्करों और सहयोगियों का भी खुलासा किया जा सके।