फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four accused arrested in arms and drug smuggling case

Punjab: हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़े लिंक

Mon, 27 Jul 2026 06:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

अमृतसर में पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे और हथियारों की ये खेप बॉडर्र पार से आती थी। 

विज्ञापन
Four accused arrested in arms and drug smuggling case
हथियार और नशा तस्करी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियार और हेरोइन की तस्करी करने वाले बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच आधुनिक .30 बोर पिस्तौल, दो किलो हेरोइन, पांच लाख रुपये की ड्रग मनी और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन




सीमा पार से आई थी खेप 
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार की नशा और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों और विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई खेप को उठाकर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार भैया, साहिब सिंह, संजीव नन्नू और संदीप सैनी के रूप में हुई है। इनमें बिट्टू कुमार भैया के खिलाफ पहले से सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के साथ-साथ उनके वित्तीय नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लालच में आकर अंतरराष्ट्रीय नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा न बनें, बल्कि ईमानदारी और मेहनत का रास्ता अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed