{"_id":"6697f055525ae465060ea88c","slug":"four-accused-arrested-along-with-2400-kg-heroin-pistol-and-cartridges-also-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107026-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: 2.400 किलो हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: 2.400 किलो हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस भी बरामद
Wed, 17 Jul 2024 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
आरोपी तेजबीर के पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध, कई बार मंगवा चुका खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो किलो 400 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान पट्टी निवासी तेजबीर सिंह, रजिंदर सिंह, घरिंडा के गांव मोड़ निवासी अजय सिंह व प्रगट सिंह के तौर पर हुई है।
प्रेस काॅन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सूचना मिली थी कि तरनतारन के गांव पट्टी निवासी तेजबीर सिंह हेरोइन सप्लाई करने छेहरटा इलाके में पहुंचा हुआ है। इसी आधार पर दबिश देकर पुलिस ने तेजबीर सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक किलो 470 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि तेजबीर सिंह के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं। वह कई बार पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवा चुका है।
इसी तरह, थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने घरिंडा में पड़ते मोड़ गांव निवासी अजय पाल सिंह और प्रगट सिंह को काबू किया है। इन दोनों के कब्जे से 950 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की गई है। तीसरे मामले में पुलिस ने तरनतारन के पट्टी निवासी राजिंदर सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो कारतूस, मोबाइल, 60 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की है। इसके अलावा थाना सदर की पुलिस ने राजिंदर सिंह को नामजद किया है।
विज्ञापन
आरोपी राजिंदर को किया हुआ है भगोड़ा घोषित
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राजिंदर सिंह पुराना तस्कर है और कई साल से हेरोइन तस्करी कर रहा है। उसके पाकिस्तान में रहने वाले कई तस्करों के साथ रिश्ते भी हैं। आरोपी फिरोजपुर के मक्खू थाने से भगोड़ा भी है। मक्खू थाने की पुलिस ने इसके कब्जे से सात किलो हेरोइन बरामद की थी। लेकिन बाद में आरोपी जमानत से फरार हो गया था। राजिंदर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में भी केस दर्ज हैं। फिलहाल इन सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि इनसे और भी रिकवरी हो सके और साथ ही इनके अन्य साथियों को भी पकड़ा जा सके।