फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former minister Anil Joshi gave the first reaction after expulsion from the party

निष्कासन के बाद अनिल जोशी की पहली प्रतिक्रिया: कहा- किसानों की बात पर पार्टी ने निकाला, यह मेरे लिए गोल्ड मेडल

Sun, 11 Jul 2021 02:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 02:43 PM IST
सार

अनिल जोशी ने कहा कि यह समय किसानों के साथ खड़े रहने का है। आज देश के व्यापारी, राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक संस्थाएं समेत देश के 95 फीसदी लोग किसानों के साथ खड़े हैं और पंजाब भाजपा आज भी किसानों की नब्ज नहीं टटोल पाई। पंजाब भाजपा को केंद्र के सामने किसानों की बात ठोस तरीके से रखनी चाहिए थी। अगर अश्वनी केंद्र के सामने किसानों की हिमायत नहीं कर सकते तो फिर हाथ जोड़कर त्यागपत्र दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
Former minister Anil Joshi gave the first reaction after expulsion from the party
अनिल जोशी। - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि अब वे किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हैं। अगर उन्हें इजाजत मिली तो वह दिल्ली बार्डर पर जाकर किसानों के जज्बे को सलाम करेंगे। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी रविवार को अपने निवास स्थान पर मीडिया से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


जोशी ने कहा कि उन्होंने किसानों की बात कर पंजाब के पानी और अन्न का हक अदा किया है। किसानों की बात करने पर पार्टी से निकाला जाना उनके लिए दुख नहीं, बल्कि गर्व की बात है और यह किसी गोल्ड मेडल से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इजाजत मिली तो वे किसानों के धरने में शामिल होने दिल्ली बार्डर पर जाएंगे और किसानों के संघर्ष के जज्बे को सलाम करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा से निष्कासित किए जाने के बाद किसी अन्य पार्टी में जाने के सवाल पर जोशी ने कहा कि फिलहाल कोई भी पार्टी उनके लिए मायने नहीं रखती। वैसे इसके लिए कई लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं। सिर्फ राज करने वाले नेताओं को पंजाबी पसंद नहीं करते, क्योंकि राजनीति के नाम पर पंजाब के लोग हमेशा ठगे गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में देखेंगे कि कौन पंजाब के लोगों की बात करता है, उन्हें अपने चुनावों की एक फीसदी की चिंता नहीं है, क्योंकि वह जमीन से जुड़े नेता हैं और आज भी लोग अमृतसर के नॉर्थ हलके से ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब से उन्हें फोन कर साथ खड़े होने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा में लोकतंत्र खत्म

अनिल जोशी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। वर्कर की बात कोई नहीं सुनता। सब बैठकों और रैलियें में आकर अपनी बात कहकर चले जाते हैं लेकिन कभी यह जानने की कोशिश नहीं की कि वर्कर क्या कहना चाहता है। उन्होंने हमेशा वर्कर की बात की, यही कारण है कि आज वर्कर उनसे जुड़ा हुआ है। लेकिन भाजपा में आज भी कई विधायक या नेता अपने पद छीन लिए जाने के डर से वर्करों की बात करने से डरते हैं।

जोशी के मामले में दोबारा विचार करे हाईकमान: भंडारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता व जालंधर से भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान को पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के मामले में विचार करना चाहिए। जैसे उन्हें पता लगा कि पार्टी ने अनिल जोशी को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है तो मन बहुत ही दुखा। 

जोशी बेदाग और ईमानदार छवि वाले नेता नेता हैं और उनको पार्टी से बाहर निकालने जैसा फैसला सही नहीं है। जोशी कई सालों से भाजपा की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह की समस्याओं का भी सामना किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मामले में पूर्ण विचार कर फैसला लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed