फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flight operations affected at Amritsar airport due to Fog

Fog: अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित, दिल्ली से आ रही फ्लाइट को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Sat, 27 Dec 2025 10:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 10:56 AM IST
सार

मुंबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दुबई से अमृतसर आ रही उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Flight operations affected at Amritsar airport due to Fog
amritsar airport - फोटो : फाइल

विस्तार

घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द, डायवर्ट या विलंबित करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द की गईं। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब दिल्ली से अमृतसर आ रही एक उड़ान काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाती रही, लेकिन लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मुंबई से अमृतसर पहुंची एयर इंडिया की एक उड़ान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दुबई से अमृतसर आ रही उड़ान को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। देर रात लगभग एक बजे दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX-192 भी दिल्ली डायवर्ट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सुबह 4:20 बजे अमृतसर से दोहा के लिए रवाना होने वाली कतर एयरवेज की उड़ान भी निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। दिल्ली, श्रीनगर, बेंगलुरु, हैदराबाद, शिमला सहित कई शहरों से अमृतसर आने और यहां से जाने वाली अनेक उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed