{"_id":"6083ab2b8ebc3e82aa0eb8f5","slug":"five-corona-patient-died-due-to-lack-of-oxygen-at-amritsar-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी: अमृतसर के निजी अस्पताल में छह मरीजों की मौत, एमडी बोले-हम 48 घंटे से कमी से जूझ रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी: अमृतसर के निजी अस्पताल में छह मरीजों की मौत, एमडी बोले-हम 48 घंटे से कमी से जूझ रहे थे
Sat, 24 Apr 2021 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:52 AM IST
सार
नीलकंठ अस्पताल के एमडी का कहना है कि हम पिछले 48 घंटे से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में ऑक्सीजन की कमी से पांच लोगों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सीजन की कमी से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में छह लोगों की मौत हो गई। फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में जान गंवाने वाले लोगों में कोरोना मरीज भी शामिल थे। नीलकंठ अस्पताल के एमडी का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत हुई है। वे पिछले 48 घंटे से ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी अस्पतालों से पहले प्राइवेट अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी से छह लोगों की मौत की यह घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे की है। सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह और डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा के प्रतिनिधि स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रजत ओबराय ने छह मृतकों की मेडिकल रिपोर्ट्स जब्त कर घटना की जांच के आदेश दिए। इनमें से दो मृतक कादियां, दो बटाला और दो अमृतसर के निवासी थे।
विज्ञापन
छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। अगले 48 घंटों में कमेटी को जांच रिपोर्ट सौंपने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है, ऐसे में किसी भी अस्पताल में मरीज की इस वजह से मौत होना दुखदायी है। केवल सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई होने के आरोप निराधार हैं, प्राइवेट अस्पतालों को भी निरंतर सप्लाई की जा रही है। गुरु नानक देव अस्पताल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर अतिरिक्त 450 बेड कोरोना मरीजों के लिए लगा दिए गए हैं। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों को हिदायत दी कि वे ऑक्सीजन की सप्लाई का हर समय ध्यान रखें। कमी के चलते प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को पहले ही दी थी चेतावनी
इस दौरान मृतकों के परिजनों ने कुछ देर अस्पताल के सामने हंगामा भी किया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बहसबाजी की। वहीं सूत्रों के अनुसार अस्पताल के एमडी सुनील कुमार ने ऑक्सीजन की कमी की आशंका जताते हुए मरीजों के परिजनों को न सिर्फ आगाह कर दिया था बल्कि इस संबंधी लिखित तौर से भी ले लिया था। आखिरकार परिजन सुबह 9 बजे शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए और शव लेकर लौट गए।
नीलकंठ अस्पताल के एमडी सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्विघ्न सप्लाई दे रहा है लेकिन प्राइवेट अस्पतालों को इससे वंचित रखा गया है। प्राइवेट अस्पतालों के पास ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्होंने इन मरीजों को भी दाखिल करने से मना कर दिया था। मरीजों के परिजनों के इलाज करने को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने के चलते उन्होंने अपना फर्ज निभाते हुए इनका उपचार किया था। परिजनों से दाखिल करने के दौरान लिखित में ले लिया गया था कि अगर ऑक्सीजन की कमी से कोई हादसा हुआ तो अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
वहीं सिविल सर्जन के ड्राइवर के साथ कवरेज को लेकर मीडिया कर्मियों की बहस भी हुई। ड्राइवर ने सिविल सर्जन की गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी, जिस कारण ट्रैफिक भी जाम हो गया था, इसे लेकर भी मीडिया के साथ ड्राइवर की नोकझोंक हुई थी।