फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing at the house of a Youth Akali Dal worker for not paying extortion money of Rs 50 lakh

Amritsar News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर यूथ अकाली दल के वर्कर के घर पर फायरिंग

Mon, 04 Aug 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 04 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Firing at the house of a Youth Akali Dal worker for not paying extortion money of Rs 50 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बटाला। डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में सोमवार सुबह करीब चार बजे यूथ अकाली दल बादल के वर्कर हरसिमरत सिंह वैरोके के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह फायरिंग 50 लाख की रंगदारी न देने पर की गई। पिछले डेढ़ माह महीने से विदेशी नंबरों से कॉल कर हरसिमरत सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। दोनों हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
हरसिमरत सिंह वैरोके ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे दो युवक बाइक पर आए। उनमें से एक बाइक ने उतर कर उसके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उक्त युवक ने करीब 8-9 गोलियां उनके गेट पर चलाईं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीना से विदेशी नंबरों से कॉल कर उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। उसे धमकाया जा रहा है कि अगर पैसे न दिए तो वे उसे मौत के घाट उतार देंगे। सोमवार को हुई फायरिंग के बाद उसे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि गिफ्ट मिल गया तुम्हें। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले ही उसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया हुआ है। उन्होंने बताया कि पंजाब में यह गुंडाराज बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि वे सोमवार सुबह चार बजे के करीब मौके पर थे। इस दौरान हरसिमरत सिंह वैरोके को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। जो भी आरोपी इस मामले में सम्मलित होगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed