{"_id":"573b41374f1c1b3e65ac6f46","slug":"fire-tarantaran-fire-in-godown-wheat-burn-in-punsp-godown-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पनसप के गोदामों में लगी आग, गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में पनसप के गोदामों में लगी आग, गेहूं जला
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 17 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कदगिल के पास पनसप के गोदामों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से मामूली नुकसान हुआ है।
पनसप के गोदामों में नई खरीद की गेहूं का स्टाक एक सप्ताह से जमा किया जा रहा था। इस गोदाम से राहगीरों ने धुआं निकलता देखा और पनसप के अधिकारियों को सूचित किया। नायब तहसीलदार अशोक शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने तुरंत अमृतसर के आग नियंत्रण दस्ते को सूचित किया लेकिन वह दो घंटे लेट पहुंचा।
एसडीएम हरदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि शरारती तत्वों ने जानबूझकर आग लगाई होगी। गल्ला यूनियन के नेता बलदेव राज का कहना है कि आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि गांव कदगिल में ही एक पुराने गोदाम में पौने पांच लाख गेहूं की बोरी खुले आसमान के नीचे पड़ी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रशासन ने इसके बावजूद पनसप के खुले आसमान के नीचे बनाए गए गोदाम में डेढ़ लाख बोरी नया गेहूं लगा दिया है। जिला शिकायत निवारण कमेटी के पूर्व सदस्य हरिकृष्ण अरोड़ा का कहना है कि गोदामों में लगाई जा रही गेहूं की बोरियों से गेहूं चोरी करने की शिकायतें मिल रही हैं। चोरी की ऐसी वारदातों से बचाव लिए यह आग लगाई हो सकती है।
डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल का कहना है कि गोदामों में आग कैसे लगी इसकी जांच करवाई जाएगी। मामले की अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच में जो आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।